वार्षिक लेखन प्रतियोगिता कहानी :-10:- शतरंज की बिसात
वार्षिक लेखन प्रतियोगिता कहानी:- 10:- शतरंज की बिसात:-
मधु की सास उसे नीचा दिखाने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती थी। जो भी मेहमान उनके घर आता, वह मीठी छुरी बनकर ऐसी चिंगारी छोड़ती कि मधु अपना आपा खोकर कुछ- न- कुछ मुंह से बोल ही देती थी। फिर उसकी सास सबके समक्ष भोली बनकर सबकी सहानुभूति बटोर लेती और बेचारी मधु भोली होते हुए भी सबकी नजरों में बुरी साबित हो जाती। धीरे- धीरे सास बहू के बीच की खटास मधु और उसके पति के मध्य भी ज़हर घोलने लगी।
एक दिन उसके पति ने मां के कमरे के सामने से गुजरते हुए उसकी सारी बातें और षडयंत्र सुन लिए। तब उसने मधु से बात करके उसे अपनी कमज़ोरी को अपनी ताकत बनाने को कहा। वैसे तो मधु के लिए इतना ही काफी था कि उसका पति उसको समझ गया था।
परंतु, फिर भी अपनी छवि को बदलने और सास के षडयंत्रों का अंत करने हेतु उसने अपने मन में कुछ ठाना। कुछ दिनों बाद उनके घर में एक ' पार्टी ' का आयोजन था। मधु और उसके पति को पता था कि मधु की सास इस बार भी कुछ- ना- कुछ षडयंत्र ज़रूर रचेगी। परंतु, मधु इस बार पूर्णतया अपनी सास का सामना करने हेतु तैयार थी।
जैसे ही ' पार्टी ' पर मेहमान इकट्ठा हुए। उसकी सास ने षडयंत्र के अनुसार मीठी चिंगारी छोड़ी। मधु अब शांत थी। उसने उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया। उसकी सास थोड़ी विचलित हुई। उसने फिर से कटाक्ष किया। अब भी मधु शांत रही। धीरे- धीरे उसकी सास की बिछाई शतरंज की सभी चालें विफल होती रहीं और उसकी सास की बेचैनी बढ़ती रही। परंतु, मधु ने अपनी सरलता और सहजता को बनाए रखा। अंत में उसकी सास इतनी विचलित हो गईं कि सभी के समक्ष बिफर पड़ी।
सभी उसे देख चौंक गए। अंत में मधु के पति ने उस दिन मां की सुनी हुई षडयंत्र की ' रिकॉर्डिंग ' सभी के समक्ष प्रस्तुत कर दी। जिसे सुनते ही सभी भौंचक्के रह गए और वह खिसियाती हुई वहां से चली गई। आज मधु के पति की समझदारी और रिश्तों के प्रति समझ एवम ईमानदारी ने उसकी पत्नी को उसका खोया हुआ सम्मान फिर उसे वापस दिलवाया। अतः दोनों पति पत्नी की सूझबूझ से मधु की सास द्वारा बिछाई शतरंज की बिसात उल्टी पड़ गई।
Khan
29-Oct-2022 12:05 AM
Bahut khoob 😊🌸
Reply
Swati Sharma
29-Oct-2022 10:39 PM
Thank you 🙏🏻😊
Reply
𝐆𝐞𝐞𝐭𝐚 𝐠𝐞𝐞𝐭 gт
09-Mar-2022 09:41 PM
Wow mam👌🏻 itne short me apne bahut acchi aur prerk khani pesh ki. Apki is khani ne story k nam ko puri trh bnaye rakha. Mujhe puri khani me ek bhi fault nh dikhi. Apke shbdo ki pkd bhi bahut majbut hai... Ap bakhubi janti hai ki kam shbdo me bdi bat kaise jahir ki jaye👏👏👏
Reply
Swati Sharma
09-Mar-2022 10:18 PM
आपका हार्दिक आभार मेम 🙏🏻😇
Reply
Gunjan Kamal
09-Mar-2022 08:23 PM
कहानी के माध्यम से बिषय को बखूबी निभाया । काश! मधु के पति जैसे ही उन सभी के पति भी हो जिन महिलाओं को ऐसी परिस्थिति झेलनी पड़ती है । शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply
Swati Sharma
09-Mar-2022 10:18 PM
आपका हार्दिक आभार 🙏🏻😇
Reply